झारखंड
लोगों ने नर हिरण को पीट-पीटकर मार डाला
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2018 4:20:59 PM नोवामुंडी। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के के नोवामुंडी में कुछ लोगों ने एक हिरण को मार डाला। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेंजर ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. रेंजर ने बताया कि मांस खाने के लिए इन लोगों ने हिरण की हत्या की।
बताया जाता है कि प्यास बुझाने के लिए रविवार को तोड़ेतोपा जंगल से भटककर एक हिरण नोवामुंडी शहर पहुंच गया था। इस नर हिरण का मांस खाने की लालच में कुछ लोगों ने उसे मार डाला। मारने से पहले आरोपियों ने उसे घायल किया और वन विभाग को सौंपने का बहाना बनाकर अपने कब्जे में किया।