ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
स्टील स्ट्रिप व्हील्स कंपनी में नहीं थम रहीं दुर्घटनाएं, फ़िर दो मज़दूर घायल
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2018 11:23:19 AM
स्टील स्ट्रिप व्हील्स कंपनी में नहीं थम रहीं दुर्घटनाएं, फ़िर दो मज़दूर घायल

जमशेदपुर। कारखाना निरीक्षक से शिकायत और कंपनी प्रबंधन को माँग पत्र सौंपने के बावजूद भी गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप व्हील्स कंपनी में दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। लापरवाही और कारखाना अधिनियमों के अनदेखी के कारण  कंपनी प्रबंधन लगातार मज़दूरों की जीवन से खिलवाड़ कर रही है जिससे आये दिन मज़दूर गंभीर रूप से चोटिल हो रहे हैं। रविवार को भी कंपनी में हुए दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। 


ठेका कंपनी जी.डी. टेक के मज़दूर एस.के. सिंह के दाहिने हाथ की उंगली टूट गयी है। इनका इलाज़ टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है। वहीं स्टील स्ट्रिल व्हील्स कंपनी के एक स्थाईकर्मी को भी सर में गंभीर चोटें आई हैं। इनका इलाज ब्रह्मानंद अस्पताल में चल रहा है। रविवार शाम को मामले की जानकारी मिलने पर भोजपुरी नवचेतना मंच के नेता अप्पू तिवारी असप्ताल पहुँचें और घायलों को देखा। इस दौरान परिजनों से मिलकर मदद दिलाने का भरोसा जताया। मौके पर ही उन्होंने जिला कारखाना निरीक्षक से दूरभाष पर बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले की जानकारी अबतक कंपनी ने उन्हें नहीं दी है, यह लापरवाही और मामले को छुपाने का गंभीर मामला है। 


उन्होंने पीड़ितों को उचित सहयोग करने और कंपनी प्रबंधन पर कड़ी कार्यवाई करने का भरोसा दिया। मंच के नेता अप्पू तिवारी ने कहा कि कंपनी प्रबंधन और कारखाना निरीक्षक को सौंपे गए मांग-पत्र के बावजूद भी मज़दूरों के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। कंपनी प्रबंधन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार अभियान की शुरुआत होगी जो सुविधाएँ बहाल होने तक जारी रहेगी। इसके निमित जल्द ही तैयारियां प्रारंभ की जाएगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS