झारखंड
मामूली बरसात में भारी जल जमाव, लोग परेशान
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2018 9:55:55 AMकांडी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-खुटहेरिया में सड़क की हालत देख सरकार पर तरस आती है। जी हां,यह मुख्य सड़क खरसोता से पतीला तक बनाया गया लेकिन सड़क विभाग द्वारा यह नहीं देखा गया कि कंहा जल जमाव होगा ,वंहा पर पानी निकास बनाया जाय।ऐसे ही एक मामला खुटहेरीया गांव के वार्ड नंबर 5 का है।गाँव से मुख्य सड़क पर आने पर आपको गंदा पानी में चल कर आना होगा।
जल जमाव होने से सड़क के दोनो तरफ के मकान शिवनाथ साह ऑर अवधेश तातों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर इसी तरह से बराबर जल जमाव बना रहा तो मकान गिरने का भी खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि नये सड़क बनाने के क्रम मे बात नही सुनने के कारण यह मुसीबत बन गया है। इस सड़क पर पानी के जमाव होने के कारण ग्रामीणों के साथ साथ अन्य ग्रामीणों को भी आवागमन में बाधा उत्पन्न हो गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। पैदल यात्रियों को घुटने भर पानी का सामना कर पार होना पड़ रहा है।वाहन पार करने में भी काफी कष्ट झेलने पड़ रहे हैं।