झारखंड
संदिग्ध माओवादियों ने पश्चिम सिंहभूम में 13 वाहन फूंके
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2018 8:30:55 PMजमशेदपुर। झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिला के परलीपोश इलाके में संदिग्ध माओवादियों ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के 13 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात खनन करने वाली मशीन , डंपर और ट्रक को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना प्रशासन को मिलने के बाद जिला सशस्त्र पुलिस और सीआरपीएफ की एक टीम मौके पर पहुंची। यह वाहन जिले में गोइकेरा-मनोहरपुर गांवों को जोडने के लिए एक सड़क बनाने का काम कर रही एक कंपनी के थे।
बता दें कि माओवादी गरीब और भूमिहीन लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने का दावा करते हैं और अक्सर ही सुरक्षाबलों पर घात लगा कर हमले करते हैं।