ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
भगवान बिरसा मुंडा के 118वें बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया नमन
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2018 7:14:27 PM
भगवान बिरसा मुंडा के 118वें बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया नमन

● भगवान बिरसा मुंडा ने केवल इस राज्य के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए अपना बलिदान दिया

 
जमशेदपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 118वें बलिदान दिवस पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिरसानगर के संडे मार्केट स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनके कृतीत्वों को याद करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने सिर्फ इस राज्य के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए बलिदान दिया। राष्ट्र सदैव उनके इस सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञ रहेगा। कहा कि बिरसा मुंडा के सपनों को पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है, हम इसे मिलकर पूरा करेंगे। 
 
उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह संकल्प लेने का अवसर है कि हम उनके अधूरे सपनों को पूरा करेंगे। मौके पर महिला आयोग की अध्यक्षा कल्याणी शरण,अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा,जिला भाजपा के चंद्रशेखर मिश्रा,खेमलाल चौधरी,कुलवंत सिंह बंटी,गुंजन यादव,भूपेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश सिंह, राकेश सिंह,पुष्पा तिर्की, बोलटु सरकार, संजीव सिंह, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, प्रोबिर चटर्जी राणा, रमेश नाग, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, संतोष ठाकुर, अमरजीत सिंह राजा,नीतिनचंद्र त्रिवेदी, अनिमेष सिन्हा,अशोक सिंह,हेमंत साहू, विक्रम चंद्राकर, मुकेश कुमार सिंह, तेजेंदर सिंह, अशोक सामंता, बंटी अग्रवाल, टुनटुन सिंह, सुरेश शर्मा,समेत काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थें।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS