ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
जेवीएम ने धूमधाम से मनाया भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2018 4:09:11 PM
जेवीएम ने धूमधाम से मनाया भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस

जमशेदपुर। आज जेवीएम के केन्द्रीय महासचिव अभय सिंह एवं जेवीएम जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बबूआ सिंह के नेतृत्व मे बिरसानगर संडे मार्केट मे भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर शहादत दिवस मनाया गया। जेवीएम जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बबूआ सिंह ने कहा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत को व्यर्थ नही जाने देगे उनके सपनो का समृद्ध झारखंड के निर्माण का संकल्प आज झारखंड विकास मोर्चा लेती है और उसके शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप मे झारखंड विकास मोर्चा मना रही है।


जेवीएम केन्द्रीय महासचिव अभय सिंह ने कहा भगवान बिरसा मुंडा एक छोटे से गांव के गरीब परिवार से निकल कर जिस प्रकार अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई का शंखनाद किये और मात्र 25 वर्षो के भरी जवानी मे मां भारती के आजादी के लिये अपने प्राण की आहूति दे दिए ऐसे सपुत को मै हृदय से नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि जिस झारखंड का सपना भगवान बिरसा मुंडा  देखे थे उस झारखंड प्रदेश की जल, जंगल, जमीन एवं सांस्कृति खतरे मे है।


उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर हम सभी झारखंड वासी यह संकल्प लेते है की हम भ्रष्टाचार को समाप्त करे, शिक्षा का अलख जगाए, महिलाओ को उनका हक दिलवाले युवावर्ग आगे आए और नये समृद्ध झारखंड का निर्माण करे। 



कार्यक्रम मे मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव श्रीमान अभय सिंह, महानगर अध्यक्ष बबूआ सिंह,बुद्धि जीवि मंच के केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमान जटाशंकर पांडेय, जिला महासचिव पप्पू सिंह, उपाध्यक्ष विद्युत साव,जेवीएम के वरिष्ठ नेता श्रीमान निर्भय सिंह,  केन्द्रीय सदस्य सुर्य कान्त झा,सोशल मिडिया अध्यक्ष  मणी मोहंती,गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष भूषण दीक्षित,सीताराम डेरा मंडल अध्यक्ष  कन्हैया पुष्टी,टेल्को मंडलअध्यक्ष बिनोद सिंह,टेल्को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान,बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष  शंकर सिंह,कदमा मंडल अध्यक्ष  बच्चे लाल भगत,बारीडीह मंडल संयोजक तापस बरूआ, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, उलिडीह मंडल अध्यक्ष घनश्याम साव, बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय सचिव विकास जसवाल, युवा मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजित सिंह,  गोविंद ठाकुर, दिवाकर कुमार, रवि सिंह, अभिषेक कुमार, बिपिन कुमार, निवारण विशाल, गिरीधारी सिंह, सुजीत लाल,बिक्की सिंह, रवि सिंह, अजय कुमार, अशोक सिंह, ऋषिकेश चंद्रवंशी, अमर तिवारी,  गुड्डू सिंह, मुकेश कुमार सिंह, रहीम, मंटू शर्मा  आदि काफी संख्या मे कार्यकर्ता  उपस्थित थे । 



 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS