झारखंड
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ सकता है महंगा : पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2018 4:00:23 PMजमशेदपुर। शहर की शांति व्यवस्था में खलल डालने के लिए कुछ शरारती तत्व जो सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते हैं उन पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी। उन पर भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया जाएगा। सभी जमशेदपुर वासियों से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास ना करें।
अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों का नाम तुरंत पुलिस को सूचित करें आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। साथ ही सभी ग्रुप एडमिन को निर्देशित किया जाता है कि यदि आपके द्वारा संचालित किए जाने वाले सोशल मीडिया ग्रुप पर किसी प्रकार की अफवाह फैलाई जाती है तो सीधे तौर पर आपकी जिम्मेदारी मानी जाएगी एवं कानूनन कार्रवाई की जाएगी।