झारखंड
नक्सलियों ने फूंका कंस्ट्रक्शन कंपनी के 10 वाहन
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2018 11:38:16 AMरांची। नक्सली बंदी के दौरान पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था से आहत नक्सलियो़ ने पश्चिमी सिंहभूम में फिर वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग पर आज सुबह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के 10 वाहनों को फूंक दिया। कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। भाकपा माओवादी ने 10 जून के आधी रात के बाद से 24 घंटे का उत्तरी छोटानागपुर बंद बुलाया है, तो टीएसपीसी के चतरा-पलामू के प्लाटून कमांडर ने 12 घंटे के चतरा, पलामू, लातेहार, गढ़वा और हजारीबाग बंद का आह्वान किया है।
भाकपा माओवादी के जोनल कमेटी के सचिव आनंद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भूख से मौत, फर्जी मुठभेड़ के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है। वहीं, टीएसपीसी ने कहा है कि वह पुलिस और प्रशासन की ज्यादती के खिलाफ बंद का आह्वान किया गया है। टीएसपीसी के चतरा-पलामू के प्लाटून कमांडर अजय ने कहा है कि उनके निर्दोष साथियों को पुलिस ने बेवजह गोलियों से भून दिया। हाल के दिनों में नक्सलियों की हुई गिरफ्तारी की भी अजय ने निंदा की है।