झारखंड
बारिश में हुई पानी-पानी राजधानी, ट्रैफिक व्यवस्था का खुला पोल
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2018 5:01:07 PMरांची। राजधानी रांची में मात्र एक घंटे की बारिश ने नगर निगम और रांची के ट्रैफिक सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। आज दिन में हुई बारिश ने लोगों की जनजीवन को काफी प्रभावित किया। बारिश की वजह से नाले का पानी कई जगहों पर सड़क पर आ गया।
बारिश ने निगम की पोल खोल कर रख दी। निगम ने दावा किया था कि शहर के नालों की सफाई हो चुकी है, इस वजह से इस बार बरसात में कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन निगम के दावों के उलट थोड़ी देर की बरसात में ही नाले का पानी सड़क पर आ गया।
तेज बारिश की वजह से सबसे ज्यादा असर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ा। रांची के फिरायालाल चौक और रातू रोड चौक में लोग बहुत देर तक जाम में फंसे रहे। जाम के दौरान ट्रैफिक पोस्ट से सिपाही गायब रहे जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना। बारिश के कम होने के बाद ट्रैफिक कर्मियों ने जाम को क्लियर करवाया।