ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
आंगनबाड़ी केन्द्रों के खुले ताले, सेविका-सहायिकाओं की हड़ताल खत्म
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2018 4:14:29 PM
आंगनबाड़ी केन्द्रों के खुले ताले, सेविका-सहायिकाओं की हड़ताल खत्म

रांची। झारखंड में आज से आंगनबाड़ी केन्द्रों के ताले खुल गये हैं। रांची में पिछले 32 दिनों से जारी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की हड़ताल खत्म हो गई। समाज कल्याण निदेशक के साथ वार्ता के बाद हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया गया।

 
आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के मुताबिक गत पांच जून को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की सचिव के साथ वार्ता हुई थी. उस दौरान सचिव के द्वारा मांगों को लेकर सकारात्मक भरोसा दिलाया गया था। उसी को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से हड़ताल वापस लिया गया।
 
यूनियन की माने तो समाज कल्याण निदेशक से यह आग्रह किया गया कि हड़ताल के दौरान दंड की कार्रवाई एवं चयन मुक्त करने के आदेश को निरस्त किया जाए। समाज कल्याण निदेशक के साथ यूनियन की वार्ता में निदेशन ने भरोसा दिलाया कि चयन मुक्त करने के आदेश को निरस्त किया जाएगा। कोई सेविका-सहायिका नहीं हटाई जाएंगी। साथ ही हड़ताल की अवधि को अवकाश में एडजस्ट किया जाएगा। निदेशक ने यूनियन की मांग पर विभागीय पहल की भी जानकारी यूनियन को दी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS