झारखंड
इनामी नक्सली वीरेंद्र यादव ने किया आत्मसमर्पण
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2018 3:13:19 PMलातेहार। सरकार के नई दिशा कार्यक्रम के तहत आज सीआरपीएफ की 214 बटालियन के डालडा फैक्टरी स्थित कैंप के प्रांगण में भाकपा माओवादी के पांच लाख के इनामी सब जोनल कमांडर वीरेंद्र यादव उर्फ शंकर यादव ने पलामू के डीआइजी विपुल शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। डीआइजी ने माओवादी को पांच लाख रुपये का चेक दिया। इस मौके पर नक्सली ने अपने अन्य साथियों से भी आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में लौटने की अपील की। वीरेंद्र पर लातेहार जिले में आर्म्स एक्ट, के 17, सीएलएक्ट के तहत 30 मामले दर्ज हैं।
इस मौके पर डीआइजी विपुल शुक्ला ने कहा कि झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत झारखंड पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार के नई दिशा कार्यक्रम के तहत लातेहार जिले में 11 नक्सली अब तक सरेंडर कर चुके हैं। झारखंड में अब तक 128 नक्सलियों ने अत्मसमर्पण कर किया है। धीरे-धीरे नक्सली क्षेत्र में कमजोर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नक्सली मुख्य धारा में लौट आएं अन्यथा पुलिस मुठभेड़ में मारे जाएंगे।