झारखंड
झारखंड बोर्ड रिजल्ट: आज जारी होगा 12वीं साइंस-कॉमर्स के नतीजे
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2018 12:21:49 PMरांची। लंबे इंतजार के बाद आज करीब 12 बजे झारखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट www.Jac.nic.in पर परिणाम जारी किए जाएंगे। आज इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले साल इंटर में छात्रों का पास प्रतिशत 52.36 रहा था.आज आर्ट्स के रिजल्ट की धोषणा नहीं की जाएगी।
आर्ट्स के विद्यार्थियों को रिजल्ट के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। इंटर साइंस की परीक्षा में 92 हजार 73 छात्रों ने परीक्षा दी थी, वहीं कॉमर्स में छात्रों की कुल संख्या 40 हजार 173 है। अभी झारखंड 10वीं बोर्ड का भी परीक्षा परिणाम नहीं घोषित किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही परिणाम घोषित होंगे।