झारखंड
कांग्रेस के जिला महासचिव रजनीश सिंह का पद से इस्तीफ़ा
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2018 10:06:46 AMजमशेदपुर। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव रजनीश सिंह ने बुधवार देर शाम अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। उन्होंने विजय खाँ के दुबारा जिलाध्यक्ष मनोनयन पर विरोध ज़ाहिर करते हुए संगठन हित में यह फ़ैसला लिया है। रजनीश सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विजय खान के पिछले कार्यकाल में जिला संगठन लगातार कमज़ोर हुई है जिसका असर आगामी चुनावों पर भी पड़ेगा। कांग्रेस संगठन की रीढ़ युवा हैं। युवाओं पर ऐसे फ्लॉप जिलाध्यक्ष थोंपना अनुचित है। रजनीश सिंह विजय खाँ की अध्यक्षता वाली वर्तमान कमिटी में जिला के वरीय महासचिव हैं।
रजनीश सिंह के अनुसार वे कांग्रेस के जुझारू और सच्चे सिपाही हैं और उनके लिए पद मायने नहीं रखता। उन्होंने बताया कमज़ोर पड़ी कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर से मज़बूत करने की कवायद में वे अपने युवा समर्थकों के संग जुटेंगे जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ मिले। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही अपने फ़ैसले से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन प्रभारी को भी अवगत करा देंगे।