ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
बिजय खां फिर बने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2018 9:37:49 AM
बिजय खां फिर बने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष

जमशेदपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महामंत्री अशोक गहलोत ने झारखंड प्रदेश के जिला अध्यक्षों का मनोनयन संबंधी सूची जारी किया है। जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर पुनः बिजय खां को बनाया गया। 

जिला अध्यक्ष बिजय खां को बधाई देने हेतु संध्या 6.30 में जिले के वरीय नेता जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बाजा गाजा , फुल माला, लड्डू ,फ़टाक लेकर सिदगोडा़ कैम्प कार्यालय पहुँचे। जहॉ जिला अध्यक्ष बिजय खां को पुनः अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, प्रदेश प्रभारी आर पी एन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, एस अहमद  को बधाई दिया।


मीडिया प्रभारी बब्लू झा ने कहा कि आला कमान के इस निर्णय का स्वागत करते है और इससे सभी कोंग्रेसि ख़ुश है और नए जोश के साथ पार्टी हित में काम किया जाएगा !

बधाई देने वालों में ब्रजेन्द्र तिवारी, एल बी सिंह, पी एन झा, राम दरस चौधरी, प्रिन्स सिंह ,बब्लू झा ,राहुल गोस्वामी ,अपर्णा गुहा , उषा सिंह  ,गायत्री दस ,राकेश साहू ,जुगसलाई परखंड अध्याच  अभिजीत ,सौरव झा ,राणा प्रसाद ,लड्डू पांडेय ,आज़ाद झा ,संजय झा ,पवन कुमार बब्लू , एवं समस्त कोंग्रेस परिवार 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS