ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
आंदोलनरत आंगनबाड़ी सेविकाओं के समर्थन में उतरे झारखंड बिकास मोर्चा
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2018 3:09:16 PM
आंदोलनरत आंगनबाड़ी सेविकाओं के समर्थन में उतरे झारखंड बिकास मोर्चा

जमशेदपुर। झारखंड बिकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह आज एक सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर एग्रिको मैदान में आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा कर रही अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठी सदस्यों से मिलकर अपना नैतिक समर्थन दिया। 

उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए अभय सिंह ने कहा कि मैं शहर से बाहर रहने की वजह से आप के पास नही पहुच पाया था। आज मैं आप को पार्टी का ठोस समर्थन देने आया हूँ। हमारी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आप के साथ तन मन एवं धन के साथ है। हमारी पार्टी आप की मांग के साथ है। 

केन्द्रीय महासचिव अभय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के घर से मात्र 500 मीटर की दूरी में महिलाओं के द्वारा आज अनशन जारी है पर दुर्भाग्य है गरीबो के हमदर्दी का दिखावा देनेवाले रघुबर जी को कोई भी दर्द नही है। सत्ताधारी डालो का कोई भी कार्यकर्ता आज तक उनके कुशलक्षेम भी नही पूछने गया। यह अति बिडम्बना की बात है। आज यह महिलाओं को धूप में बैठकर इस भीषण गर्मी में कोई सरकारी प्रतिनिधि पूछ नही रह है। इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नही हो सकता है। आज के महंगाई में मात्र 4400 रुपये में क्या जीवन यापन हो सकता है। एक मजदूर का भी रेत इनको नही मिलता है। 

Jvm के द्वारा कल दोपहर यानी 7.जून को 12 बजे दिन में हजारों महिलाओं को भोजन कराया जाएगा। पार्टी हर मोर्चे में यह अनशन कर रही आंगनबाड़ी की सदस्यों के साथ है।

नोट..कल दोपर में सभी सदस्यों को अभय सिंह की ओर से दिन का भोजन कराया जाएगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS