ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मोदी सरकार के चार साल पूर्ण होने पर कई कार्यक्रम तय, मोर्चाओं को सौंपी गई ज़िम्मेदारी
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2018 11:28:32 AM
मोदी सरकार के चार साल पूर्ण होने पर कई कार्यक्रम तय, मोर्चाओं को सौंपी गई ज़िम्मेदारी

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर कमिटी के जिला पदाधिकारियों एवं मण्डलाध्यक्षों की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बिष्टुपर स्थित तुलसी भवन में संपन्न उक्त बैठक का संचालन महामंत्री अनिल मोदी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन चन्द्रशेखर गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक में मुख्यरूप से केंद्र की मोदी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश द्वारा तय कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तय किये गए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग मोर्चा जिलाध्यक्षों को चिन्हित कार्यक्रम की ज़िम्मेदारी दी गयी तथा विभिन्न मण्डलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर मण्डलाध्यक्षों को दिशानिर्देश दिए गए। बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मोदी सरकार के उल्लेखनीय योजनाओं और कार्यों को रेखांकित करते हुए पार्टी द्वारा कार्यक्रम की प्रारूप तय की गयी है। इस क्रम में पार्टी द्वारा ज़िले के प्रमुख एवं वरिष्ठ नागरिकों संग विमर्श बैठक, शिखर पुरुषों एवं शहीदों के प्रतिमाओं की साफ़-सफाई के अलावे अनुसूचित जाती के लोगों संग समरसता संपर्क, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की विधानसभा वार सम्मेलन, मोटरसाइकिल रैली के अलावे ग्राम वार्ड सभा सरीख़े कार्यक्रम लगातार दस दिनों तक आयोजित किये जाने हैं। 

इन्हें मिली आयोजन की जिम्मेदारी : 

● प्रतिमाओं की सफ़ाई एवं स्वच्छता अभियान :- स्वच्छता प्रकल्प।
● 07 जून को वरिष्ठ नागरिकों, प्रमुख लोगों संग बैठक-विमर्श :- महानगर भाजपा कमिटी
● 08 जून को समरसता संपर्क :- अनूसूचित जाती मोर्चा।
● 10 जून मोटरसाइकिल रैली :- भाजपा युवा मोर्चा
● 11 जून ग्राम वार्ड सभा :- अनुसूचित जनजाति मोर्चा) 
● बूथ क्षेत्र में जनसंपर्क (सभी मण्डलों में)
● लाभार्थियों का सम्मेलन विधानसभावार :- महिला मोर्चा

बैठक के समापन से पूर्व पश्चिम बंगाल में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों एवं हत्याओं के घटनाक्रम की तीव्र आलोचना करते हुए भर्त्सना की गयी। इस दौरान मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। 
बैठक के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह,बारी मुर्मू,संदीप मिश्रा,सत्यप्रकाश सिंह,अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,राकेश कुमार सिंह,सुनील बारी,शिखराय चौधरी,पुष्पा तिर्की,विमलकांत झा,अरुण मिश्रा, बिमल जालान,परेश मुखी,अंकित आनद,नीरू सिंह,मोचीराम बाउरी,काजू सांडिल्य,बिमल बैठा ,मंडल अध्यक्षो में सुरंजन राय,रमेश नाग,संतोष ठाकुर,श्रीराम प्रसाद,ध्रुव मिश्रा,दीपू सिंह,उमाशंकर सिंह,कृपासिंधु महतो,परेश दत्ता,मंटू चरण दत्ता,अभय चौबे,पंकज सिन्हा, संतोष भंज,संजीव भगत,प्रोबिर चटर्जी राणा,प्रकाश जोशी,गणेश विश्वकर्मा,बिमलेश उपाध्याय,प्रदीप सिंह,अवधेश कुमार साव, महेंद्र प्रसाद,सूरज सिंह,लालन यादव,शशि शेखर अन्य मौजूद थें।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS