ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
देश को बचाने के लिए नौजवानों को आगे आना जरूरी : डॉ अजय कुमार
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2018 9:58:02 AM
देश को बचाने के लिए नौजवानों को आगे आना जरूरी : डॉ अजय कुमार

जमशेदपुर। पोटका प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बाईस पंचायत के कुल 104 बूथों का बूथ प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन कालिकापुर स्थित नेताजी सुभाष स्कूल में पॉच सौ बूथ सदस्यों के साथ बूथ प्रबंधन से संबंधित मामले को लेकर की गई।
मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को कहा कि ग्रामों का विकास रूक गया हैं, जनवितरण प्रणाली के दुकानों को गरीबों से दुर किया जा रहा है। मशीन के नाम पर गरीब व ग्रामीण को परेशान किया जा रहा है, पेट्रोल डीजल की कीमतों को जनहित में कम नही किया जा रहा है। ग्राम से रोजगार कम हो रहे है, किसानों को कोई लाभ नही दिया जा रहा है। स्कुल बंद किए जा रहे है। सभी समस्याओं के विरुद्ध कार्यकर्ता आंदोलन करें। अगामी चुनाव में मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी के सरकार को लाने का कार्य कार्यकर्ता ही करें। देश को बचाने के लिए नौजवानों को आगे आना होगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला  सन्नी सिंकू अध्यक्ष पश्चिम सिंहभूम, उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, पी एन झा, संजय सिंह आजाद, राहुल आदित्य, जसाई मार्डी रंजीत राम मुख्य रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम का अध्यक्षता तपन मंडल प्रखण्ड अध्यक्ष, संचालन मनोज कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ ब्रजेन भकत ने दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS