ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
सरकारी योजनाओं की खुली पोल, भूख से महिला की मौत
By Deshwani | Publish Date: 4/6/2018 3:08:19 PM
सरकारी योजनाओं की खुली पोल, भूख से महिला की मौत

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के मगरगढ़ी गांव में एक महिला की भूख से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि सावित्री देवी की मौत भूख के कारण हो गई। उसे तीन दिनों से खाना नहीं मिला था। इस वजह से उसकी मौत हो गई। इस घटना ने सरकारी योजनाओं की पोल खोल दी है। मामला जब सरकारी महकमों तक पहुंचा तो प्रशासन में हरकंप मच गया। जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।


मधुबन थाना क्षेत्र के मंगरगढ़ी गांव की रहने वाली महिला 58 वर्षिय सावित्री देवी की मौत खाना नहीं मिलने के कारण हो गई है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओ का लाभ महिला को नहीं मिल पाया। प्रशासनिक पदाधिकारियों व स्थानीय पंचायत सेवक की लापरवाही के कारण महिला का राशन कार्ड नहीं बन पाया था। इस वजह से उसे अनाज भी नहीं मिल रहा था। एमओ शीतल प्रसाद ने बताया कि महिला की मौत भूख के कारण से हुई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय डीलर का लाइसेंस भी रद्द किया जायेगा।


मृतका की बहू सरस्वती देवी ने बताया कि सावित्री देवी को पिछले तीन दिनों से खाना नहीं मिला था। घर की माली स्थिति भी काफी खराब है। दोनों बेटे बाहर काम करके किसी तरह परिवारवालों का भरण-पोषण करते है। लेकिन पिछले कई दिनों से संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिस कारण परेशानी और बढ़ गई थी, किसी तरह आस-पास के लोगों से मांग कर खाना खा रही थी। राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार आवेदन दिया गया था लेकिन किसी ने भी इस मामले को गंभरीता से नहीं लिया और उनका राशनकार्ड नही बन पाया था। 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS