ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
जामताड़ा में झारखंड जोन के प्रमुख अब्दुल कबीर गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 4/6/2018 2:42:25 PM
जामताड़ा में झारखंड जोन के प्रमुख अब्दुल कबीर गिरफ्तार

 जामताड़ा। देशद्रोही गतिविधियों में लिप्त होने के आरोपों में झारखंड में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआइ) के झारखंड जोन के प्रमुख अब्दुल कबीर को जामताड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार की शाम को गिरफ्तार किये गये पीएफआइ के झारखंड प्रमुख से आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) और खुफिया ब्यूरो (आइबी) की टीम ने भी पूछताछ की। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।

 
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएफआइ का जोन कमांडर अब्दुल कबीर जामताड़ा के एक स्कूल में डीएलएड (प्राथमिक पाठ्यक्रम में डिप्लोमा) की परीक्षा दे रहा है। जामताड़ा के थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह की अगुवाई में एक टीम का गठन कर उसे परीक्षा केंद्र डीएन एकेडमी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS