ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
रांची में फ्लाइओवर के लिए तोड़े गये कई मकान, जाम में हजारों वाहन फंसे
By Deshwani | Publish Date: 4/6/2018 2:31:02 PM
रांची में फ्लाइओवर के लिए तोड़े गये कई मकान, जाम में हजारों वाहन फंसे

 रांची। झारखंड की राजधानी रांची में प्रस्तावित कांटाटोली फ्लाइओवर के निर्माण के लिए रोड के आसपास के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में रैयतों ने कांटाटोली चौक को जाम कर दिया है। इससे कांटाटोली से होकर गुजरने वाली सभी सड़कों पर जाम लग गया है। रैयतों एवं लीजधारियों की प्रशासन के साथ ठन गयी है। रांची की अनुमंडल पदाधिकारी अंजली यादव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।

 
एक दर्जन जेसीबी की मदद से फ्लाइओवर के निर्माण में बाधा बनने वाले निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई जारी है. इससे रैयत और लीजधारियों में भारी नाराजगी है। लोग पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रशासन जगह खाली कराने पर अड़ा है, तो लोग अपनी जमीन नहीं देने पर अड़ गये हैं. प्रशासन करीब एक दर्जन जेसीबी के साथ सड़क किनारे की जगहों को खाली कराने के लिए पहुंच चुका है।
 
रैयतों एवं लीजधारियों ने सुबह से ही कांटाटोली चौक को जाम कर दिया. फलस्वरूप कांटाटोली से टाटा और रांची से पटना जाने वाली सड़क पूरी तरह जाम हो गयी। डंगराटोली चौक और बहूबाजार में भी भारी संख्या में वाहन जाम में फंसे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने बूटी मोड़ से कोकर होकर कांटाटोली जाने वाले वाहनों को कोकर से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। फलस्वरूप कोकर-लालपुर मार्ग पर वाहनों का बोझ बढ़ गया है। लोगों का परिवहन खर्च लगभग डबल हो गया है, क्योंकि लोगों को कई बार ऑटो बदलकर जाना पड़ रहा है। इससे यात्रा समय भी बढ़ गया है।
 
ऑफिस जाने वाले परेशान हैं। इस बीच, लोगों को यह भी आशंका सताने लगी है कि ऑटो ड्राइवर कहीं मनमाना किराया वसूलना न शुरू कर दें। पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस ने कांटाटोली फ्लाइओवर के निर्माण के दौरान होने वाली परेशानी से निबटने के लिए बदले रूट से ट्रैफिक संचालन का ट्रायल किया था, तब ऑटो वालों ने किराया बढ़ा दिया था।
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS