ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी आंगनबाड़ी सेविकाएं का वेतन लागू हो : बबुआ सिंह
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2018 3:37:23 PM
अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी आंगनबाड़ी सेविकाएं का वेतन लागू हो : बबुआ सिंह

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के दमनात्मक नीति के खिलाफ जमशेदपुर के एग्रीको मैदान मे 7 हजार आंगनबाड़ूी सेविका एवं सहायिका अपनी जायज मांगो को लेकर विगत चार दिनो से धरना मे बैठी है। जिसके समर्थन मे जेवीएम जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बबूआ सिंह अपने समर्थको के साथ एग्रीको मैदान मे धरना मे बैठे। जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा आंगन बारी सेविका का वेतन झारखंड प्रदेश मे 4400 एवं सहायिका का वेतन 2200 है जो बिल्कुल न्याय संगत नही है। अन्य दुसरे प्रदेश मे 15000 एवं 7500 के तर्ज पर झारखंड प्रदेश मे भी वेतन लागू करे एवं वर्षो से कार्यरत सेविका एवं सहायिका का स्थानीय करण की मांग जायज है झारखंड सरकार इसे अविलंब लागू करे।


जिस प्रकार पुलिस प्रशासन द्वारा बरसात के मौसम मे टेन्ट हटवाया गया एवं धरना मे बैठी महिलाओ के बीच से पीने के पानी के टैंकर को हटाया गया यह दुर्भाग्यपूर्ण है लोकतंत्र की हत्या है। जेवीएम इसकी कड़ी शब्दो मे निन्दा करती है। धरना एवं जुलूस मे मुख्य रूप से आंगनबाड़ी सेविका के अलावा जेवीएम के जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह , मणी मोहंती,  कन्हैया पुष्टी, बच्चे लाल भगत, अभिषेक कुमार, बिपिन कुमार, राहुल सिंह, अजय कुमा, शशि कुमार आदि उपस्थित थे।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS