ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, कहीं सड़क पर गिरे पेड़ तो कहीं उड़े घरों के छप्पर
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2018 10:01:01 AM
आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, कहीं सड़क पर गिरे पेड़ तो कहीं उड़े घरों के छप्पर

कांडी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राणाडीह पंचायत मुखिया कृष्णा दास ने कहा कि ग्राम-घुरूवा निवासी बब्लू राम पिता- स्वर्गीय राम दयाल का पुरे मकान का खपड़ा एवं सीट सब उजड़ गया है। इनको जल्द से प्रधानमंत्री आवास प्रखंड विकास पदाधिकारी को बोल कर दिलाउंगा। ग्राम-भंडरिया निवासी प्रबोध सिंह का गोशाला व गोदाम जो करकट लगाया हुआ था, वो भी आंधी-तूफान में भारी नुकसान हुआ है। साथ ही कार का सीसा भी टूट गया।


ग्राम-खरौंधा, भुड़वा,जयनगरा में काफी नुकसान हुआ। खरौंधा मुखिया पति-मुन्ना ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि बीडीओ,सीओ को फोन कर अवलोकन करने के लिए जानकारी दी गयी है। साथ ही मंत्री पुत्र -ईश्वर चंद्रवंशी(मुन्ना)स्थल पर पहुंचेगे। मुन्ना ठाकुर (मुखिया पति) ने बताया कि नुकसान काफी हुआ है ,जिसका आकलन नहीं लगाया जा सकता। साथ ही बिजली का तार जगह जगह टूट गया है,कहीं टूट कर रास्ते पर भी आ गया है,जिससे करेंट लगने की भी संभावना है।


झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के मीडिया प्रभारी-राहुल कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए कहा कि कांडी प्रखंड क्षेत्र में प्राकृतिक नुकसान ज्यादा हुआ है।कई पेड़, घर,स्कूल आदि का नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक नुकसान बहुत दुःख दायी होता है।साथ ही कहा कि गरीबों के घर के हुए नुकसान को देखते हुए सरकार को मुआवजा देने की जरूरत है।*


 ग्राम-घोड़दाग़ निवासी -जयनाथ यादव पिता-स्व.सुरेंद्र यादव के घर पर लगे सीटा करकट पूरी तरह से नष्ट हो गया है।वार्ड संख्या-11 के वार्डसदस्य प्रतिनिधि-नारद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गांव में कई खपड़ैल घर को भी नुकसान हुआ है।साथ ही बिजली का तार भी नीचे आ गया है।


 कांडी-प्रखंड के 20 सुत्री अध्यक्ष रामलाला दुबे ने प्रखंड कार्यालय में बैठक किए ऑर प्रखंड अंतर्गत कहाँ, किसका व कितना नुकसान हुआ है, उसका जानकारी प्राप्त किया।ऊसके बाद कहा कि प्रखंड के सभी पदाधिकारीयों को यथाशिघ्र इसका आकलन कर मुआवजा का भुगतान करने के लिए आग्रह किय हैं।जिसका उचित मुआवजा दिलाने के लिए यथा संभव तैयार हैं।ईस बैठक में- श्री कांत पाण्डेय, राजेंद्र पाण्डेय ,रविंद्र पाण्डेय, अजय सिंह, रामलखन चंद्रवंशी,चंदन सिंह, प्रदीप एवं रामलखन मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS