ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड उपचुनाव: जेएमएम ने जीते सिल्ली-गोमिया सीट
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2018 3:41:42 PM
झारखंड उपचुनाव: जेएमएम ने जीते सिल्ली-गोमिया सीट

रांची। झारखंड की सिल्ली सीट भाजपा हार चुकी है और यहां से जेएमएम की सीमा महतो ने जीत दर्ज की है। सीमा महतो ने सुदेश महतो को करीब 13 हजार से अधिक वोटों से हराया है। सीमा महतो को 77 हजार से अधिक वोट मिले हैं जबकि आजसू को 63 पांच सौ के करीब वोट मिले हैं। जेएमएम में इस जीत से खुशी की लहर है और सेलिब्रेशन का दौर शुरु हो चुका है। 


सुदेश महतो को लगतार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ रहा है। 2014 लोकसभा चुनाव में भी सुदेश महतो को सीमा महतो के पति अमित महतो ने चुनाव में हराया था तो वहीं इस बार सीमा महतो इस चुनाव में खड़ी हुई थीं और वो इस सीट को जीतने में कामयाब भी हुईं। झारखंड में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है।


वहीं गोमिया से भी जेएमएम की उम्मीदवार बबीता देवी ने जीत दर्ज की है। बबीता देवी 1344 वोटों के अंतर से जीती हैं। इससे जेएमएम के कार्यकर्ताओं का जरूर मनोबल बढ़ा है। हालांकि दोनों ही सीटों पर सुबह से कभी बीजेपी तो कभी जेएमएम आगे चल रही थी इसलिए सर्मथक भी आखिरी समय तक रिजल्ट के आने का इंतजार कर रहे थे। 


इस उपचुनाव में जेएमएम के लिए पूरा विपक्ष एक हो चुका था। जेएमएम को कांग्रेस, झारखंड विकास मोर्चा, राजद और वामदलों ने भी सर्मथन दिया है। वहीं बिहार में जोकीहाट में आरजेडी ने जेडीयू को हरा दिया है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS