ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड उपचुनाव : मतगणना जारी, गोमिया और सिल्‍ली में झामुमो आगे
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2018 12:26:06 PM
झारखंड उपचुनाव : मतगणना जारी, गोमिया और सिल्‍ली में झामुमो आगे

रांची। झारखंड में गोमिया और सिल्ली विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। वहीं, गोमिया उपचुनाव के 13वें चक्र की मतगणना की समाप्ति के उपरांत झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी बबीता देवी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर लंबोदर महतो से 8952 मतों से आगे चल रही हैं। 13वें राउंड की मतगणना के उपरांत भारतीय जनता पार्टी को 36493 झारखंड मुक्ति मोर्चा को 46774 और आजसू को 37821 मत मिले हैं।  


झारखंड की सिल्ली सीट पर जेएमएम की सीमा महतो ने आजसू के सुदेश महतो से निर्णायक बढ़त बना ली है. जबकि गोमिया सीट पर भी जेएमएम की बबीता देवी आगे चल रही हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सिल्ली सीट को कब्जाने के लिए आजसू ने पूरी ताकत लगा दी। परिणाम दोपहर तक आ जाएगा। रिजल्ट सिर्फ रिजल्ट ही नहीं होगा। यह 2019 के चुनावी वर्ष की दशा और दिशा भी तय करेगा। सुदेश महतो आजसू के सर्वेसर्वा हैं। उनकी पूरी साख इस उपचुनाव से जुड़ी हुई है। जेएमएम की सीमा महतो को पूरा विपक्ष का समर्थन रहा है।


गोमिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने पूरी मेहनत की है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खुद यहां सारा ध्यान लगा रखा था. उनकी चार चुनावी सभाएं हुईं। उन्होंने अपने प्रत्याशी माधवलाल सिंह के लिए वोट मांगे। माधवलाल सिंह पुराने नेता हैं। आजसू ने गंठबंधन के भाव को दरकिनार करते हुए लंबोदर महतो को चुनाव मैदान में उतारा। गोमिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की कोशिश है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से यह सीट छीन ले। यह परिणाम आने वाले समय में विपक्षी एकता बनाम एनडीए की ताकत को परिलक्षित करेगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS