झारखंड
आचार संहिता उल्लंघन मामला: सांसद लक्ष्मण गिलुवा सहित चारों भाजपा नेता बरी
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2018 3:05:27 PMरांची। चाईबासा के भाजपा सांसद लक्ष्मण गिलुवा को आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है। उनके साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, सारंडा के भाजपा नेता रवींद्र प्रधान और राजू कैवर्थ को भी आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट न आरोप मुक्त कर दिया।
आज आचार संहिता मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भाजपा सांसद लक्ष्मण गिलुवा सहित तीनों भाजपा नेताओं के साथ मुख्य ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट रवि कुमार मिश्रा की अदालत में हाजिर हुए। भाजपा नेताओं की ओर से वकील कैशर परवेज ने पैरवी की। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने चारों भाजपा नेताओं को आरोप मुक्त कर दिया।
सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान मुझ पर और तीन अन्य भाजपा नेताओं पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था। यह कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कि माननीय न्यायालय ने हम सभी को किसी भी तरह से दोषी नहीं पाया और आज हम सभी को बाइज्जत बरी कर दिया।