झारखंड
झारखंड में वज्रपात से 12 की मौत, मचा हाहाकार
By Deshwani | Publish Date: 29/5/2018 12:50:47 PM रांची। सूबे के अलग-अलग क्षेत्रों में वज्रपात (ठनका) से 12 लोगों की मौत हो गयी। वहीं 28 लोग झुलस गये। चतरा के लावालौंग प्रखंड के कोलकोले पंचायत के हरहद टोला दीपूटांड़ गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी।
रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड के मारंगमरचा गांव में महिला और सांडी गांव में युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। पलामू के हरिहरगंज में एक की मौत हो गयी। हजारीबाग जिले के गिद्दी प्रखंड के होसिर गांव में महिला की मौत हो गयी, जबकि दो महिला झुलस गयी। लोहरदगा के मुरकी गांव में एक की मौत हो गयी।
बोकारो के पेटरवार के मैनीटुंगरी में युवक की मौत हो गयी। चौपारण में तीन, बेड़ो में एक, मांडर के बढ़ैया गांव में तीन, खूंटी के सालेहातू गांव में छह लोग व दतिया गांव में एक झुलस गये। मुरहू के सिरका पसराबेड़ा गांव में भी आयोजित समारोह में शामिल छह लोग वज्रपात की चपेट में आ गये। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।