झारखंड
सिल्ली-गोमिया उपचुनाव: शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, सिल्ली में 52-21 और गोमिया में 51 प्रतिशत पड़े वोट
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2018 4:21:44 PMरांची। सिल्ली और गोमिया उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से शुरु हुई वोटिंग दोपहर बाद तीन बजे तक चली। इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय वारदात की खबर नहीं आई। पुरुषों के साथ-साथ महिला और बुजुर्ग वोटरों ने भी मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक एक बजे तक सिल्ली में 52.21 प्रतिशत तो गोमिया में 51 प्रतिशत मतदान हुआ था। हालांकि फाइनल परसेंटेज शाम में बताया जाएगा। दोनों सीटों पर 31 मई को मतगणना होगी। उस दिन पता चलेगा कि बाजी सत्तापक्ष या विपक्ष के तरफ गई। हालांकि पिछले चुनाव में दोनों सीटों पर जेएमएम का कब्जा था।