मोदी सरकार के चार साल के विफलता पर जिला कांग्रेस कमिटी ने किया कार्यक्रम का आयोजन
जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री विजय ख़ान के द्वारा मोदी सरकार के चार साल के विफलता के मुद्दे को लेकर कार्यक्रम का आयोजन साकची गोलचक़र जमशेदपुर में किया गया।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री विजय ख़ान ने रंग बिरंगे गुब्बारों के साथ कार्डबोर्ड जिसमें मोदी सरकार की झूठे वादों एवं विफलताओं को लिख के हवा में उड़ाया एवं निरंकुश मोदी सरकार और रघुवर सरकार का पुरजोर विरोध किया एवं ज़ोरदार विरोधी नारों के साथ कार्यक्रम किए। श्री विजय ख़ान ने कहा मोदी सरकार ना तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाइ ,बेटियों का सम्मान नहीं लाएं, पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दर को नहीं घटायें , बेरोज़गार नवयुवकों की रोज़गार भी नहीं दे सकी।
मीडिया प्रभारी बब्लू झा ने कहा की मोदी सरकार जुमलेबाज सरकार है जिसने इन 4 वर्षों मे सिर्फ़ और सिर्फ़ आम जनता को छलने का काम किया है और जनता के साथ विश्वासघात की,जिसका जवाब जनता उन्हें 2019 में देगी।
इस कार्यक्रम में श्री रामाश्रय प्रसाद ,मुन्ना शर्मा ,पी.एन.झा , एल॰बी॰सिंह , कृष्णकांत शुक्ला , उषा देवी ,लड्डू पांडेय,प्रिंस सिंह ,अखिलेश यादव ,अम्बुज कुमार ,राहुल गोस्वामी ,मनजीत आनंद ,अपर्णा गुहा , राजकिशोर प्रसाद ,संजय प्रसाद ,सौरव झा ,राहुल तिवारी ,चंदन पांडेय , बबलू झा एवं जिला ,प्रदेश एवं महिला प्रकोष्ठ के साथ तमाम सम्मानित पदाधिकारी गण एवं सैकड़ों युवा साथी के साथ समस्त साकची प्रखंड कांग्रेस कमेटी उपस्थित थे।