ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गोमियो में जनसंपर्क कर किया मताग्रह
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2018 2:04:29 PM
भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गोमियो में जनसंपर्क कर किया मताग्रह

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गुरुवार को गोमियो उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह के पक्ष में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दैरान गोमियो विधानसभा क्षेत्रांतर्गत कुन्दा, जगेशर, बारीडारी, तिलैया,ललपनिया सरीख़े इलाकों में लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा के माध्यम से भाजपा की केंद्र-राज्य सरकारों की उपलब्धियों को रखा। 

 

इस दौरान झारखंड सरकार के मंत्री अमर कुमार बाउरी, राज्यसभा सांसद समीर उराँव, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के संग प्रदेश ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष हलधर नारायण शाह मौजूद थें। इस दौरान भाजपा नेताओं ने लोगों को संबोधित करने के क्रम में सरकार की उल्लेखनीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि सरकार लोकसेवा हेतु सदैव कटिबद्ध है। कहा कि रघुवर सरकार की जनहित की नीतियों के बदौलत राज्य ने विकास के नए सोपान गढ़े हैं। 

 

इस दौरान 'झारखण्ड' नामधारी पार्टियों पर भी जमकर निशाने साधे गयें। क्षेत्र में नुक्कड़ सभा के माध्यम से सरकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया। इस दौरान भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि पूर्व की सरकारों में घोटालों के लिए 'झारखण्ड' का नाम कलंक के रूप में दर्ज़ रहता था। वहीं लोकहित के योजनाओं से उन कलंक के टीकों को मिटाने का कार्य रघुवर सरकार ने किया है। लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की गयी।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS