झारखंड
पुलिस ने गिरफ्तार कर बैंक रॉबरी का मुख्य सरगना हसन चिकना को लाया बोकारो
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2018 4:57:26 PMरांची। बोकारो में एसबीआइ की एडीएम बिल्डिंग ब्रांच के 72 लॉकरों से 11 करोड़ से अधिक सोने-चांदी के ज्वेलरी चोरी करने वाला मुख्य सरगना हसन चिकना को पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ बोकारो ले आई है। हसन शेख उर्फ हसन चिकना को कई राज्यों की पुलिस तलाश रही थी। गिरफ्तार बैंक रॉबरी का मुख्य शातिर सरगना हसन चिकना के पास से 33 लाख 64 हजार नकद और साढ़े पांच किलो ग्राम सोना भी बरामद किया गया।
बोकारो पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एसबीआई के 71 लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी करने वाला गिरोह का मुख्य सरगना हसन चिकना नवी मुंबई में अपनी प्रेमिका के घर छुपा हुआ है। एसपी कार्तिक एस. द्वारा बनाई गई तीन सदस्यीय दल डीएसपी रंजीत कुमार लकड़ा, इंस्पेक्टर बालीडीह कमल किशोर और पुलिस अधिकारी रंजीत कुमार ने नौ दिन मुंबई में रहकर नेरुल थाना की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।
हसन चिकना अपने गैंग के साथ झारखंड, बिहार, बंगाल, ओड़िसा, यूपी समेत साउथ के कई स्टेट में बैंक लॉकर काटकर करोड़ों की ज्वेलरी कैश समेत अन्य समानों की चोरी कर चुका है. कई स्टेट की पुलिस को चिकना की तलाश है. धनबाद के निरसा में भी चिकना गिरोह बैंक लॉकर काटकर करोड़ों की आभूषण टपाया था. यूपी के इलाहाबाद, बिहार के भागलपुर पुलिस भी चिकना को खोज रही है।
हसन चिकना की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस भी बोकारो पहुंची है। यूपी पुलिस के अधिकारी की माने तो 29 अप्रैल को हसन चिकना गिरोह ने यूको बैंक से जेवरात की चोरी की थी। इस मामले में यूपी पुलिस ने हसन चिकना के छह साथियों को भी गिरफ्तार किया है। सिविल लाईंस थाना यूपी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नागेश कुमार सिंह हसन चिकना को रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है।