ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
कंबल घोटाला मामला : झारक्राफ्ट की पूर्व सीइओ पर मुकदमा दायर किया
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2018 12:35:29 PM
कंबल घोटाला मामला : झारक्राफ्ट की पूर्व सीइओ पर मुकदमा दायर किया

 रांची। उद्योग निदेशक के रविकुमार ने 18 करोड़ के कंबल घोटाले की आरोपी  झारक्राफ्ट की पूर्व सीइओ रेणु गोपीनाथ पेनिक्कर के खिलाफ रांची सीजेएम के कोर्ट में मुकदमा दायर कराया है। इसमें उन्होंने रेणु गोपीनाथ पर झूठा आरोप लगाकर छवि धूमिल करने और सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है. उद्योग निदेशक ने रेणु गोपीनाथ पर आपराधिक मामला दर्ज करने का आग्रह किया है। पूछे जाने पर उन्होंने इसकी पुष्टि की है। 

 
झारक्राफ्ट में 18 करोड़ की कंबल खरीदारी में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। इस मामले में झारक्राफ्ट की सीइओ रेणु गोपीनाथ पेनिक्कर का पावर सीज कर लिया गया था।  रेणु गोपीनाथ ने इस्तीफा देने के साथ ही झारक्राफ्ट के तत्कालीन एमडी व वर्तमान उद्योग निदेशक के रविकुमार के खिलाफ कई आरोप लगाये थे। आइएएस अधिकारी पर कमीशन लेने का आरोप भी लगाया था। कंबल घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS