ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
हिन्दू व हिंदुत्व से ही बचेगा हिन्दुस्तान : साध्वी सरस्वती
By Deshwani | Publish Date: 21/5/2018 9:43:17 AM
हिन्दू व हिंदुत्व से ही बचेगा हिन्दुस्तान : साध्वी सरस्वती

जमशेदपुर। हिन्दू जागरण मंच द्वारा आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन की औपचारिक शुरुवात मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि व अन्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व भारत माता के तस्वीर पर पुछपार्चन कर किया गया। ओजस्वी व प्रखर विचारों से भारतीय संस्कृति व धर्म पर अपनी बातों को मुखर रूप से रखने वाली साध्वी सरस्वती ने जमशेदपुर के डनलप मैदान वर्मामाइंस में हिन्दू जागरण मंच द्वारा आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘हिन्दू व हिंदुत्व से ही बचेगा हिन्दुस्तान’ इस तथ्य पर विस्तार से उन्होंने अपनी बातें रखीं। उन्होंने लोगों को बताया, भारतभूमि हिन्दू भूमि है और इसकी सुरक्षा की गारंटी सिर्फ और सिर्फ भारत के हिन्दू समाज ही कर सकता है। 

 

बाकी लोग भारत लूटने और देश को कब्जा करने आये थे वो आज भी लूटने,देश के हिन्दू संस्कृति को मिटाने में लगे हुए हैं। भारत ने सबको रहने,कमाने खाने को जगह दिया। इस माटी,हमारी संस्कृति ने सबको आश्रय दिया वहीं आस्तीन के सांप आज 1947 में देश के टुकड़े कर दिए और आज भी भारत के टुकड़े करने की नारे लगाए जा रहे हैं। आजादी की नारे लगाने वालों को जीवन से आजाद करने की जरूरत है। ये विषैले नाग हैं ,अब वक्त आ गया है इन्हें कुचलने की।

 

जहां-जहां बढ़ी संख्या वहां शुरू हुई हिंसा

कश्मीर और बंगाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, जहां संख्या बढ़ी है वहां-वहां लोग खून की होली खेल रहे हैं। पूरे देश मे जिहाद रूपी राक्षस देश को निगलना चाहता है लेकिन भारत का माटी पुत्र हिन्दू किसी भी सूरत में दानवी शक्तियों को कामयाब नहीं होने देगी। ईश्वर धर्म की रक्षा करते हैं और हम इस कुरुक्षेत्र में धर्म के साथ खड़े हैं।

 

 हम हिन्दू शुरू से ही उदार हैं इसका ये मतलब नहीं हम हर काल में अत्याचार सहते रहेंगे। हमें अधिक सताया गया तो देश में भयंकर क्रांति होगी। भारत हिंदुओं का देश है। हम राम कृष्ण के वंशज हैं जिन्होंने हमेशा दैत्यों को नाश किया। ये कान खोलकर सुन लो, हम भगवा धारी आज भी देश विरोधी दानवों को अंत कर सकते हैं लेकिन लड़ाई,झगड़े,देंगे-फसाद,हिंसा व खून खराबा हमारे डीएनए में है ही नहीं। हम शांतिप्रिय लोग हैं। हमारे इस मसले पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। ये एक विश्व प्रामाणिक सच है कि हिन्दू ही एकमात्र दुनिया का सबसे अधिक शांतिप्रिय रहे हैं। हमारी अत्यधिक परीक्षा ना ली जाए। राष्ट्र रक्षा व धर्म रक्षा करना हमें आता है।

 

 आंतरिक सुरक्षा के लिए जिहाद सबसे बड़ा खतरा 

 

आंतरिक सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने मजहब विशेष द्वारा चलाये जा रहे जिहाद को वर्तमान भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा करार दिया। उन्होंने कहा, जेहादी शक्तियाँ भारत को कब्जाकर इसे खूनी अड्डा बनाने के फिराक में हैं जैसा इराक,सीरिया आदि मुल्कों में हो रहा जिसे हम किसी भी सूरत में फलीभूत नहीं होने देंगे।आज पॉपुलशन जेहाद के जरिये भारत में बड़ी तेजी से जनसँख्या असंतुलन किया जा रहा है ये देश की भीतर ही एक नया षड्यंत्र रचा जा रहा है जिसके तहत बहुसंख्यक आबादी को अल्पसंख्यक करने के लये देश में पॉपुलेशन जेहाद छेड़ा गया है , लव जेहाद उसी कड़ी का हिस्सा है। आज विरोधी कई मोर्चे पर हिन्दू समाज को विघटित करने में लगे हुए हैं एक अख़लाक़ की हत्या होती है तो कुछ लोग पूरे देश में इसका प्रोपोगेंडा फैला देते हैं किन्तु केरल,कश्मीर,असम में आये दिन हिंदुओं की हत्या हो रही उस पर तो देश में कोई आवाज नहीं उठती? हिंदुओं के हत्या पर ये गहरा मौन कई सवाल खड़ा करता है। 

 

हिन्दू अब जाग रहा है

मत भूलों हम 100 करोड़ हैं जिस दिन एक साथ निकल गए उस दिन देश के दुश्मन लाहौर के गलियों में नजर आएंगे। अब हिन्दू जग चुका है। हर काल हर परिस्थितियों में सिर्फ हिंदुओं ने ही परीक्षा दी है। अब देश मे वही होगा जो हिन्दू चाहेगा। हिंदुओं की उपेक्षा करने वाले लोग किसी भी सूरत में सत्ता तक नहीं पहुंच सकते। इसकी छोटी सी झांकी हमने 2014 में दिखा दिया था। राष्ट्र नवोदय काल में है। हमारी सहिष्णुता का लोगों ने हमेशा गलत फायदा उठाया है लेकिन अब ये पक्षपात देश व हिन्दू समाज कभी नहीं सहेगा।

 

 ‘मानव सभ्यता के सुरक्षा की गारंटी एक मात्र हिन्दू चिंतन व दर्शन से ही सम्भव’

 

उन्होंने भारत के हिन्दू चिंतन,हिन्दू दर्शन,हिन्दू समाज को मानव सभ्यता काआत्मा करार दिया। इस को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा ,सनातन हिन्दू धर्म को छोड़कर सभी समकालीन धर्मों ने दुनिया में खूनी खेल खेला,सबने धर्म विस्तार के लिए खून की नदियां बहाई,मानवता को कुचला। ये हम हीं हैं जिन्होंने आज तक कभी धर्म विस्तार के लिए किसी दूसरे धर्म व देश पर हमला नहीं किया। पूरा विश्व को हमने परिवार माना है। ये स्वर्णिम विरासत हिंदुओं का है बाकी रक्तरंजित रहे हैं। ये भारत के स्वभिमान व आत्मगौरव की बात है। मानवता की रक्षा में पहले और आखिरी पंक्ति तक सिर्फ हिन्दू समाज ही नजर आता है। दूर-दूर तक दूसरे तो बस लुटेरों की फौज लिए घूम रहे  हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS