झारखंड
बोलेरो बाइक के जोरदार टक्कर में पत्रकार घायल
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2018 10:58:33 AMकांडी। कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत- लमारी कला में ठीक विद्यालय पीछे मोटरसाइकिल व बोलेरो में जोरदार टक्कर हुई।जानकारी के अनुसार बोलेरो पिपरडीह निवासी-अभय पाण्डेय का था।चालक-अभय पाण्डेय शराब के नशे में धुत होकर बोलेरो चला कर अपने घर को वापस आ रहा था व बाइक सवार-पत्रकार गढ़वा से अपने घर हरिहर पुर जा रहे थे।आमने सामने की टक्कर में बोलेरो ने बाइक सवार पत्रकार को मारा धक्का, जिससे पत्रकार बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।घायल पत्रकार को तत्काल मझिआव अस्पताल ले जाया गया।जानकारी के अनुसार हरिहर पुर ओपी के घायल व्यक्ति दैनिक जागरण अखबार के पत्रकार-दीपक सिंह नाम बताया जा रहा है।
मौके पर-गुड्डू पासवान,रामजन्म गुप्ता,विनोद गुप्ता, आनंद कुमार,विश्वनाथ साह, पंकज कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।