ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मानव तस्करी की शिकार बच्ची को पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2018 5:01:18 PM
मानव तस्करी की शिकार बच्ची को पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद

लोहरदगा। लोहरदगा पुलिस ने महिला दलाल द्वार दिल्ली ले जाई गई एक बच्ची को बरामद कर लिया है। बता दें कि एक महिला दलाल ने तीन बच्चियों को इसी वर्ष ठग कर दिल्ली ले जाने का काम किया था। दिल्ली में इन बच्चियों से घरेलू काम कराए जाते थे। साथ ही इन्हें प्रताड़ित भी किया जाता था। मगर कुछ समय पहले इन तीन में से दो बच्चियां खुद ही घर लौट गई थीं। बाद में लोहरदगा पुलिस की सक्रियता की वजह से दिल्ली के पंजाबीबाग थाना क्षेत्र से तीसरी बच्ची को बरामद कर परिजनों को सुपूर्द कर दिया।

 
मिली जानकारी के अनुसार मानव तस्करी में लिप्त महिला दलाल सुशांति नगेसिया द्वारा तीनों नाबालिग बच्चियों को दिल्ली ले जाया गया था। मगर रोजगार दिलाने के नाम पर इनके साथ धोखाधड़ी की गई। करीब नौ माह के बाद घर वापस लौटी बच्चियों के पास कमाई के सौ रुपये भी नहीं हैं।
 
लोहरदगा में किस्को थाना के एएसआई एस. सिंह ने कहा कि सात महीना पहले महिला दलाल द्वारा तीन बच्चियों को दिल्ली ले जाया गया था. मगर इनमें से दो लड़कियां पहले ही लौट कर आ गई थीं। तीसरी लड़की को मैंने दिल्ली के पंजाबीबाग से एनजीओ और पुलिस की मदद से बरामद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली से लोहरदगा लाई गई लड़की के अनुसार वह झाडू़ पोछा का काम किया करती थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS