झारखंड
कांडी : थाना प्रभारी -आसित सिंह को मिला प्रथम पुरस्कार
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2018 11:37:07 AMजमशेदपुर। कांडी-गढ़वा जिले के कांडी थाना प्रभारी-आसित सिंह को पुलिस ड्यूटी मीट 2018 में मेडिको लीगल इवेंट में प्रथम पुरस्कार व फ़ोटो ग्राफी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।डीआईजी-विपुल शुक्ला के द्वारा प्रथम पुरस्कार में गोल्ड मेडल व द्वितीय पुरुस्कार में सिल्वर मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
थाना प्रभारी-आसित सिंह कांडी क्षेत्र में बहुत ही ईमानदारी से लगातार कार्य करते रहते हैं व क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखते हैं।उन्होंने कई ऐसे अच्छे कार्य किए जिसमें ,उनको प्रथम पुरस्कार दिया गया।थाना प्रभारी-आसित सिंह पुरस्कार प्राप्त कर प्रसन्न प्रतीत हो रहे थे। उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों ने शाबासी दिया।
मौके पर-पलामू पुलिस अधीक्षक-इंद्रजीत महथा,डीएसपी-प्रेमनाथ,एफ.इस.एल रांची के एक्सपर्ट व सीआईडी के पुलिस टीम सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।