झारखंड
कुरकुटा में ए.एन. एम ने धात्री महिलाओं को दी जानकारी
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2018 9:33:34 AMकांडी। कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-कुरकुटा में धात्री महिलाओं से संबंधित समस्याओं के संबंध में एक सभा आयोजित की गई। इस सभा में ए. एन. एम.-शिला कुमारी के द्वारा वेक्सीन एम.एम.आर रूबेला के बारे में उपस्थित महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी गयी।
शिला कुमारी ने जानकारी देते हुए कहा कि रूबेला एक वायरस से होने वाली बीमारी है इस वायरस में दाने, थोड़ी बुखार या गठिया हो सकती है ।गर्भवती महिलाओं को रूबेला विकसित करने में गर्भपात का अधिक खतरा होता है।उनके बच्चे गंभीर जन्म दोषों के साथ पैदा हो सकते हैं। काफी संख्या में उपस्थित होकर महिलाओं ने शिला देवी से जानकारी प्राप्त करते हुए प्रस्सन मुद्रा में दिखीं।