ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
देवघर के देवीपुर प्रखंड में बनेगा एम्स, केन्द्र ने दी मंजूरी
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2018 5:29:45 PM
देवघर के देवीपुर प्रखंड में बनेगा एम्स, केन्द्र ने दी मंजूरी

रांची। देवघर में 1103 करोड़ की लागत से बनने वाले एम्स को केन्द्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। देवघर एम्स में 750 बेड के अस्पताल के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज भी बनेगा। एम्स देवघर के देवीपुर प्रखंड में बनेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 237 एकड़ जमीन मुहैया करा दी है। एम्स के निर्माण में पूरा व्यय भारत सरकार करेगी और इसे 45 महीने में पूरा किया जाएगा।
 
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस बाबत ऐलान करते हुए कहा कि भारत सरकार की हेल्थ फोर ऑल की पॉलिसी के तहत देवघर में एम्स खोला जा रहा है। इसके लिए सारा खर्च केन्द्र करेगी। 1103 करोड़ की लागत से इसे 45 महीने में पूरा किया जाएगा।
 
इसी महीने प्रधानमंत्री का झारखंड दौरा है। उसी दिन धनबाद से पीएम देवघर एम्स का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। देवघर में एम्स बनने से आसपास के जिले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। अभी तक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए झारखंड के लोगों को दिल्ली जाना पड़ता था। नये एम्स के बनने से दिल्ली स्थित एम्स पर दबाव भी कम होगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS