झारखंड
गढ़वा के एसपी समेत 6 आईपीएस का तबादला, निधि द्विवेदी धनबाद की नयी रेल एसपी
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2018 3:20:34 PM रांची। गढ़वा जिला के विवादास्पद एसपी मोहम्मद अर्शी समेत झारखंड के छह आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मोहम्मद अर्शी को एसपी (ऑपरेशन नक्सल) के पद पर पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है।
तमिल वानन को कोडरमा का नया एसपी बनाया गया है। कोडरमा की एसपी शिवानी तिवारी का तबादला गढ़वा कर दिया गया है। साहिबगंज के एसपी धनंजय कुमार सिंह को विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है।