ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
कर्नाटक में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री के चार साल के सुशासन और अमित शाह की कुशल रणनीति का परिणाम है : रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2018 2:38:29 PM
कर्नाटक में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री के चार साल के सुशासन और अमित शाह की कुशल रणनीति का परिणाम है : रघुवर दास

 रांची। कनार्टक चुनाव में भाजपा की जीत पर झारखंड में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी पार्टी की जीत पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने ट्वीट कर कर्नाटक की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को इसके लिए धन्यवाद दिया।

 

उन्होंने ट्वीट किया कि कर्नाटक में भाजपा की शानदार जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चार साल के सुशासन और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की कुशल रणनीति का परिणाम है। मैं कर्नाटक की समस्त जनता को विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को चुनने के लिए बधाई देता हूं।

 

मुख्यमंत्री ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि कर्नाटक में भाजपा की विजय कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ परिश्रम और अथक प्रयासों का परिणाम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि 2019 में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता एक मजबूत और विकासोन्मुख सरकार चुनेगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS