झारखंड
पुराने दिनों को याद ताजा करायेगी यह एलबम : अप्पु तिवारी
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2018 5:30:06 PMजमशेदपुर। शोभा म्यूजिक द्वारा दो दिवसीय भोजपुरी लोकगीत लाइव संगीत का हुआ समापन , गीत संगीत से सुषज्जित शहर के उदयीमान गायक विकेश सहाय द्वारा अपने मधुर स्वर से सिंगार रस के साथ -साथ सभी तरह के गीत गाये जिसकी झलक 15 दिनों के अंदर बाजार में दिखेगी।
इसे भोजपुरिया दर्शक यूट्यूब में भी देख सकेंगे सिर्फ शोभा म्यूजिक टाइप करें और भोजपुरी गानो का आनन्द लेंगे। इस एल्बम में सभी गाने सुनील यूपी ने लिखे है जबकि संगीत सुनील सहाय ने दी है एलबम में कुल 8 गाने है जिसमे मुख्य रूप से दिया बुताई सब काम होइ , आनहार होइ तो नेयान कइले जा जैसे गानो से सजी है।
इसके उद्दघाटनकर्ता के रूप में उपस्थित अप्पु तिवारी ने बताया कि शहर में सबसे अधिक बोलने वाले भोजपुरिया समाज के लोगो के बीच में अपने माटी के खुशबू और मिठास परोस कर चल रहे अश्लीलता पर रोक लगा पुराने दिनों को याद ताजा करायेगी यह एलबम सभी कलाकारों को बधाई देते हुए भविष्य में भोजपुरी समाज के लिए कार्य करने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
अतिथि के रूप में मुख्य रूप से अप्पु तिवारी ,मंटू दुबे,पवन ओझा, अविनाश सिंह, नरेंद्र सिंह पिंटू के आलावे ऋषव सिंह समेत अन्य मौजुद थे।