ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड : कई जिलों में झमाझम बारिश, लोगों ने ली राहत की सांस
By Deshwani | Publish Date: 13/5/2018 6:03:26 PM
झारखंड : कई जिलों में झमाझम बारिश, लोगों ने ली राहत की सांस

 रांची। पिछले हफ्ते मौसम विभाग द्वारा आठ राज्यों में आंधी - तूफान और भारी बारिश की चेतावनी के बाद भी झारखंड में प्रचंड गर्मी महसूस की जा रही थी। तापमान ऐसा कि लोग बाहर जाने से भी हिचकते थे, लेकिन आज शाम होते - होते बारिश की फुहारों ने रांची का मौसम खुशनुमा कर दिया। पिछले तीन चार घंटे से रुक - रुक कर बारिश हो रही है। झारखंड के अन्य जिलों में बारिश व हल्की बूंदा - बांदी की खबर है। वहीं जमशेदपुर और आस - पास के इलाकों में तेज आंधी आयी थी। रांची के अलावा बंगाल के हावड़ा में भी मूसलाधार बारिश हुई है। 

 
बता दें कि मौसम विभाग ने रांची, लोहरदगा, लातेहार, गुमला और रामगढ़ जिलों में थंडरस्टार्म और अचानक तेज हवा चलने का अनुमान लगाया था। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह में रांची का तापमान 40 डिग्री तक दर्ज किया गया है। 
 
झारखंड के अन्य जिले लोहरदगा व लातेहार में भी दोपहर शाम से हल्की बूंदा -बांदी की सूचना है। खरसावां में हल्की बारिश हुई है। वहीं  धनबाद में भी हल्की बूंदा -बांदी हो रही है। कोडरमा में आसमान में बादल छाए हुए हैं। बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। झारखंड के कई जिलों में बारिश से मौसम का मिजाज बदल चुका है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS