ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, दो गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 12/5/2018 5:27:39 PM
पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, दो गिरफ्तार

 सिमडेगा। सिमडेगा पुलिस को शनिवार अहले सुबह 4:30 बजे बड़ी सफलता मिली एसपी संजीव कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पहले सुबह ठेठई टांगर थाना क्षेत्र के सिहर जोड़ पहाड़ के ऊपर पीएलएफआई के एरिया कमांडर विजय डांग सहित अन्य नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर एसपी संजीव कुमार सिंह के आदेश पर एक टीम बनाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पहाड़ी को घेर कर छापेमारी की छापेमारी के दौरान पुलिस के आने की सूचना मिलते ही उग्रवादियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी गोलीबारी का जवाब दिया। दोनों और से चली मुठभेड़ में एक पीएलएफआई उग्रवादी लूथर डांग घटनास्थल पर ही मारा गया।
 
घटना में दो उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये एक उग्रवादी के बांह में गोली लगी है वह एक के सिर में चोट लगी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार्बाइन दो राइफल सहित पांच हथियार बरामद किया। पुलिस ने नक्सलियों के पास से कई अन्य दस्तावेज और सामान भी बरामद किये हैं। मुठभेड़ में घायल दोनों नक्सली को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
 
एसपी संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि केरिया बाजार के निकट स्थिति सीहरजोर पहाड़ के ऊपर विजय डांग अपने दोस्त के साथ छुपा हुआ है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर छापामारी की गयी। एसपी संजीव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में विजय डांग भी शामिल था जो भागने में सफल हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS