ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
जमशेदपुर में ईंट सप्लायर की गोली मारकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 12/5/2018 4:42:09 PM
जमशेदपुर में ईंट सप्लायर की गोली मारकर हत्या

जमशेदपुर। मानगो शंकोसाई रोड नंबर 5 कैलाश धाम के पीछे खड़ियाबस्ती में रात बदमाशों ने ईंट सप्लायर विशाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सुभाष कॉलोनी रोड नंबर-1 का निवासी था विशाल सिंह। विशाल सिंह को आठ गोली मारी गई जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

 

घटना के समय विशाल सिंह अपने साथी मानगो शंकोसाई निवासी विक्की गिरि के साथ शराब पी रहा था। बाइक पर सवार होकर 4-5 अपराधी पहुंचे और विशाल सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर विशाल सिंह के परिजन समेत उलीडीह थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस विशाल को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

 

घटना की जानकारी मिलने पर सिटी एसपी प्रभात कुमार समेत उलीडीह और मानगो थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद में घटना हुई है। हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। मृतक विशाल सिंह के खिलाफ रंगदारी, आर्म्स एक्ट व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज है। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।

 

विशाल सिंह के पिता ललन सिंह के अनुसार, उनके बेटे की हत्या साजिश के तहत की गई है। बबलू थापा, अंकित शर्मा, रॉनी और उत्तम महतो ने गोली मारकर हत्या की है। बबलू थापा से कुछ दिनों पूर्व विशाल का विवाद हुआ था। छह माह पूर्व ही विशाल की शादी हुई थी। वह दो भाइयों में छोटा है और पिता के ईंट, गिट्टी सप्लाई का काम देखता था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS