झारखंड
झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उपायुक्त अमित कुमार का किया अभिनंदन
By Deshwani | Publish Date: 11/5/2018 5:32:39 PMजमशेदपुर। चतरा के पत्रकार स्व. इंद्रदेव के परिजनों को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तत्कालीन उपायुक्त तथा वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री अमित कुमार को इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की झारखण्ड इकाई झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की ओर से आज अभिनंदन किया गया।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर अभिवादन किया। मौके पर संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहनवाज़ हसन के नेतृत्व में कोल्हान प्रभारी शम्भू श्रवण, रघुवंश मणि सिंह, अजय महतो, कुंदन सहित कई पत्रकार मौजूद थे।