ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
रांची दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की
By Deshwani | Publish Date: 11/5/2018 3:46:14 PM
रांची दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की

रांची। आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर सुबह रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सीधे धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनका स्वागत किया। उनके साथ गृह मंत्रालय में नक्सल मामले के प्रमुख सलाहकार के विजय कुमार भी पहुंचे।

 

झारखंड मंत्रालय में पहुंचने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह झारखंड के अफसरों के साथ नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की। इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, पुलिस विभाग के आला अधिकारी समेत राज्य में एंटी नक्सल ऑपरेशन में लगे केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी भी शामिल रहे।

 

गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने राज्य के तीन जिलों को नक्सल प्रभावित जिलों की लिस्ट से बाहर कर दिया है। उनमें दुमका, पूर्वी सिंहभूम और रामगढ़ शामिल है। अब भी झारखंड के 16 जिले नक्सल प्रभावित जिलों की सूची में शामिल हैं, जिनके लिए विशेष केंद्रीय पैकेज दिया गया है। नक्सल प्रभावित जिलों की नई घोषणा के बाद बाद यह केंद्रीय गृह मंत्री का पहला झारखंड दौरा है।

 

बैठक में शामिल केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री रघुवर दास, नक्सल सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, गृह सचिव एसकेजी रहाटे, सीआरपीएफ के डीजी राजीव रंजन भटनागर।

 

गृह मंत्री केंद्र से नक्सल प्रभावित झारखंड के 16 जिलों को प्रत्येक वर्ष मिलने वाली 28.57 करोड़ रुपये का हिसाब भी लेंगे। पिछड़े व घोर नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्य के लिए ही केंद्र सरकार ने यह राशि आवंटित की है। यह राशि पिछड़ों तक कैसे पहुंचेगी, इसके लिए उन्होंने टिप्स भी दी। यह राशि पहले भी मिलती थी, लेकिन विकास धरातल पर नहीं दिखता था। उक्त राशि के सदुपयोग में अब कितने संवेदनशील होंगे एसएसपी व डीसी, इस पर भी मंथन हुआ।

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS