झारखंड
लालू प्रसाद यादव पटना पहुंचे, बेटे की शादी में होंगे शामिल
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2018 8:23:47 PM रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाला के सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल ( राजद ) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बेटे की शादी में शामिल होने पटना पहुंच गये हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में भारी संख्या में समर्थक मौजूद हैं। इस बीच एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव और तेजप्रताप भी पहुंच चुके हैं।
रांची में शाम 5:55 उनकी फ्लाइट थी। रिम्स अस्पताल से लालू प्रसाद सीधे रांची एयरपोर्ट पहुंचे थे। फिर वहां से वह इंडिगो की फ्लाइट से पटना रवाना हो गये। बता दें कि लालू यादव को शर्तो के साथ तीन दिन का पेरोल मिला है। पटना में राजद सुप्रीमो की सुरक्षा के लिए झारखंड पुलिस की एक टीम पटना रवाना हो गयी है। वहीं टीम ने रिम्स प्रबंधन ने दो डॉक्टरों को प्रतिनियुक्त किया है। डॉ आलोक तिर्की व डॉ आश्विनी उनके साथ गये हैं। दोनों डॉक्टर रांची से पटना साथ - साथ जायेंगे। वहीं रहेंगे और साथ आयेंगे।
बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी के लिए लालू को मिली पेरोल से राजद समर्थकों में उत्साह का माहौल है। साथ ही समर्थकों का यह भी कहना है कि लालू प्रसाद यादव को बेवजह परेशान किया जा रहा है।