झारखंड
आज शाम की फ्लाइट से पटना जाएंगे लालू
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2018 3:14:31 PMरांची। चारा घोटाले में सजा काट रहे पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को उनके बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी के लिए 3 दिन की पैरोल मिल गई है। तेजप्रताप की शादी 12 मई को होगी। लालू को 11 मई से 13 मई तक के लिए पैरोल मिली है। लालू के वकीलों ने पैरोल की सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। लालू अब रिम्ज़ अस्पताल से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। लालू यादव शाम 5.55 की फ्लाइट लेंगे और इंडिगो की फ्लाइट में रांची से पटना रवाना होंगे।
लालू यादव को पैरोल तो मिली है, लेकिन उनके सामने एक शर्त भी रखी गई है। लालू यादव जब तक बाहर रहेंगे तबतक वे मीडिया से बात नहीं कर पाएंगे। इस दौरान लालू के साथ सुरक्षा जवान भी होंगे।