ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
जल्द ही वतन लोटेंगे अफगानिस्तान में अगवा किए गए मजदूर : रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2018 1:58:09 PM
जल्द ही वतन लोटेंगे अफगानिस्तान में अगवा किए गए मजदूर : रघुवर दास

रांची। अफगानिस्तान में अगवा हुए झारखंड के चारों मजदूरों की रिहाई को लेकर राज्य सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अफगानिस्तान में अगवा किये गये झारखंड के लोगों की रिहाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार का प्रयास जारी है। अपहृत मजदूरों में झारखंड के गिरिडीह जिला के बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव के चार मजदूरों के शामिल है।

 

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि जल्द ही हमारे सभी भाई सकुशल वापस आएंगे। राज्य सरकार का एक अधिकारी विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। हर घंटे जानकारी ली जा रही है। मुश्किल की इस घड़ी में सिर्फ झारखंड ही नहीं पूरे देश की संवेदना अपहृत मजदूरों के परिजनों के साथ हैं। सभी लोग अपने बेटों की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

 

अफगानिस्तान में मजदूरी करने गए बगोदर और हजारीबाग क्षेत्र के मजदूरों के अपहरण होने की सूचना मिलने पर परिजनों का बुरा हाल हो गया है। अपहृत मजदूरों में घाघरा निवासी प्रकाश महतो, प्रसादी महतो व माहुरी के हुलास महतो शामिल हैं, जबकि हजारीबाग के टाटी झरिया निवासी काली महतो है। प्रकाश महतो की मां सुकरी देवी, पत्नी चमेली देवी और छोटे-छोटे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

प्रसादी महतो के घर की स्थिति काफी दयनीय है। वह चार साल से वहां केईसी कंपनी के ट्रांसमिशन लाइन में काम कर रहा था। उसके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। पत्नी मूलिया देवी सहित सभी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हुलास महतो की आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS