ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झामुमो प्रत्याशी सीमा महतो ने नामांकन भरा, सिल्ली में सुदेश महतो से होगी सीधी टक्कर
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2018 3:44:26 PM
झामुमो प्रत्याशी सीमा महतो ने नामांकन भरा, सिल्ली में सुदेश महतो से होगी सीधी टक्कर

 रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक अमित महतो की पत्नी सीमा महतो ने सिल्ली विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किया। वाहनों के लंबे काफिले के साथ वह सिल्ली से रांची पहुंचीं। यहां झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास पर एक जीप को विशेष रूप से सजाया गया था। यहां से सीमा महतो उस जीप में सवार हुईं और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुईं। उनके साथ वाहनों का लंबा काफिला था।

 
मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास से सीमा का काफिला रांची निर्वाचन कार्यालय पहुंचा और अपना नामांकन दाखिल किया। सीमा महतो ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के सबसे बड़े नेता सुदेश महतो को चुनौती दे रही हैं। सीमा के पति और झामुमो के विधायक अमित महतो को कोर्ट से सजा मिलने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गयी थी। इसलिए सिल्ली में उपचुनाव हो रहे हैं। 
 
यहां सीमा महतो और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के बीच सीधी टक्कर है, क्योंकि भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है. ज्ञात हो कि सुदेश महतो की आजसू पार्टी का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ लोकसभा और विधानसभा चुनावों में गठबंधन था। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से भाजपा और आजसू के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
 
यही वजह है कि आजसू ने गोमिया और अपनी पारंपरिक सीट सिल्ली दोनों पर अपने प्रत्याशी उतार दिये। भाजपा ने सिल्ली में गठबंधन धर्म निभाने की बात कहकर प्रत्याशी नहीं दिया, लेकिन गोमिया में अपना प्रत्याशी उतारा और कहा कि वहां दोस्ताना संघर्ष होगा।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS