ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
कोल्हान जंगल में सुरक्षा बलों व नक्सलियों में मुठभेड़, एक जवान घायल
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2018 3:23:30 PM
कोल्हान जंगल में सुरक्षा बलों व नक्सलियों में मुठभेड़, एक जवान घायल

रांची। चाईबासा के कोल्हान जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग जारी है। सूचना के मुताबिक माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा के दस्ते से ये मुठभेड़ हो रही है जो सुबह से लगातार जारी है। नक्सलियों के सफाये के लिए चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
 
पुलिस को सूचना मिली थी कि कोल्हान जंगल में नक्सली दस्ते की गतिविधि हो रही है। जिसके बाद ऑपरेशन चलाया गया और उसी दौरान ये मुठभेड़ जारी है। टोंटो थाना इलाके के कोल्हान जंगल के सरजम बुरु के पास मुठभेड़ चल रही है। इसकी पुष्टि एसपी मयूर पटेल ने की है।
 
नक्सलियों के खात्मे के लिए चलाये जा रहे सुरक्षा बलों के अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस बल के जवान शामिल हैं। ज्ञात हो कि पिछले दिनों मिसिर बेसरा को उसके दस्ते के सदस्यों के साथ सुरक्षा बलों ने सारंडा में घेर लिया था, लेकिन वह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था।
 
मुठभेड़ में एक जवान को लगी गोली है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी मयूर पटेल ने कहा कि घायल जवान की हालत स्थिर है। वहीं ये भी सूचना है कि जवानों की गोली से कुछ नक्सली घायल हुए हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS